झारखंड-बिहार में अवैध व्यापार चरम पर : अश्विनी चौबे

 

  • झारखंड-बिहार में धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत खनन: केंद्रीय मंत्री

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/रांची। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरोप लगाया कि झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। झारखंड के दुमका जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने कहा कि झारखंड और बिहार में अवैध रेत खनन प्रकृति के लिए भी खतरा है।

चौबे ने कहा, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के कई निर्देशों के बावजूद, 2 राज्यों (झारखंड और बिहार) में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। 

मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाओं के पीछे अवैध खनन एक प्रमुख कारण है। अवैध खनन प्रकृति के लिए भी एक बड़ा खतरा है। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चौबे ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का प्रमुख कारण पराली जलाना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। पराली सबसे ज्यादा पंजाब में जलायी जाती है।

चौबे ने कहा कि केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनी तो वहां पराली जलाने की घटनाओं में कमी आयेगी। उन्होंने दावा किया कि लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। 

फिलहाल पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलायी जा रही है। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले ही पंजाब में 1,973 जगहों पर पराली जलायी गयी, जबकि हरियाणा में जहां भाजपा की सरकार है, वहां महज 36 जगहों पर पराली जलायी गयी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शहरों में 1,000 नगर वन विकसित करने का फैसला किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse