शहीद का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

 

घाघरा के जवान की चाईबासा में बम विस्फोट से मौत, शहीद को दी गयी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, गुमला। सीआरपीएफ के जवान गुमला जिला के घाघरा के तुरियाडीह निवासी संतोष उरांव की बम विस्फोट की चपेट में आने से मौत हो गयी। इसकी सूचना जैसे ही घाघरा में लोगों को मिली पूरे इलाके में मायूसी छा गया। 

लोग शनिवार की सुबह से ही मुख्य पथ पर इकट्ठा होकर पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जुटे रहे। जिसके बाद सुबह करीब 9 बजे जैसे ही पार्थिव शरीर को लेकर पुलिस प्रशासन प्रखंड मुख्यालय होते हुए तुरियाडीह गांव जाने लगे। 

इस दौरान इकट्ठा हुए लोगों ने भारत माता की जय, संतोष उरांव अमर रहे का नारा लगा रहे थे। इस क्रम में मौजूद लोगों की आंखे नम थी। कुछ लोग रोते हुए भी नजर आए। प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदनी चौक में पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थी और घाघरा के प्रबुद्ध जन मौजूद थे।  

सड़क के दोनों ओर घाघरावासी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर कतारबद्ध खड़े थे। बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान चाईबासा जिले के गोईलकेरा स्थित हाथीबुरु के जंगल में अचानक ही आईडी विस्फोट हो गया। 

जिसमें गुमला जिला के घाघरा स्थित तुरियाडीह गांव निवासी संतोष उरांव की मौत हो गयी, जो सीआरपीएफ-94 बटालियन  में सैनिक के रूप में तैनात थे।  

उपायुक्त ने दिया एक लाख का चेक 

शहिद संतोष की पत्नी फुल सुंदरी देवी को जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने एक लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि सरकार व प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। हर सरकारी सुविधा दी जायेगी, जो संतोष के परिजनों को मिलना चाहिए। 

संतोष चाहता था कि गांव के अन्य युवा भी पुलिस में जाये 

शहीद संतोष के बचपन के दोस्त सहदेव भगत ने बताया कि संतोष काफी मृदुभाषी था और हमेशा ही परिवार वालों के साथ-साथ गांव के बारे में सोचता रहता था। 

उसका समझ के अनुसार वह हमेशा गांव के युवाओं को देश सेवा में शामिल होने के लिए अभी से मेहनत करने की अपील भी करता रहता था। उसके मौत से पूरे गांव में पीड़ा का माहौल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse