टीम एबीएन, रांची। मांडर थाना क्षेत्र के के मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की देर रात चार मंदिरों की प्रतिमा को खंडित किया। जिसमें महाबीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप में अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया।
मंदिर की मूर्ति खंडित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं तथा एक मंदिर के महावीर पताकाओं को उखाड़ फेंकने की घटना का अवलोकन करने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है हिंदू आस्थाओं के प्रति भ्रम एवं घृणा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों का सुनियोजित कुकृत्य है। घटना में सम्मिलित अपराधियों का अभी तक न पकड़ना प्रशासन की विफलता है। उन्होंने कहा अपराधियों को शीघ्र प्रशासन गिरफ्तार करे एवं मंदिर में क्षति पहुंचायी गयी सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ पुनर्स्थापना की व्यवस्था करायें।
डॉ साहू ने कहा कि इस तरह की घटना बढ़ती जा रही है और प्रशासन इसको समझौता से खत्म कर रहा है। परंतु इस पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसके कारण और असामाजिक लोगों का मन बढ़ता जा रहा है। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse