बुंदेला बस में भीषण डकैती से मची अफरा-तफरी

 

  • झारखंड से बिहार जा रही बस में भीषण डकैती
  • हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

टीम एबीएन, धनबाद। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धनबाद से बिहारशरीफ जा रही बुंदेला बस में भीषण डकैती हुई। हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

दरअसल, धनबाद से जैसे ही नवादा शहर में बस घुसी, ठीक गया रोड स्थित साईं मंदिर के समीप बुंदेला बस में दर्जन भर के करीब हथियार से लैस नकाबपोश अपराधी चढ़ गये। बस में घुसते ही अपराधियों ने सभी को गन पॉइंट पर ले लिया और बस में बैठे सभी यात्रियों से एक-एक कर जबरन उनसे मोबाइल, बैग, पैसे एवं सोने-चांदी के गहने लूटने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने महिला के कान से जबरन चेन काट ली।

घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से खुरि नदी की तरफ भाग निकले। वहीं, घटना के बाद बस के यात्रियों ने बुंदेलखंड थाना का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं बस के यात्रियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ये भी आरोप है कि थाने में पुलिस ने सहयोग नहीं किया। फिलहाल यात्रियों ने थाने में अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse