एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे।
उन्होंने सभा स्थल बिरसा कॉलेज स्थित फुटबाल स्टेडियम और अनिगड़ा में निर्माणाधीन हेलिपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीसी लोकेश मिश्र से तैयारियों की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं। इससे पूरा क्षेत्र उतसाहित है। लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खूंटी के पावन भूमि से कई योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन भव्य होगा। इसके बाद परिसदन भवन में वे अधिकारी और अन्य के साथ बैठक भी करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse