गरीबों की खुशियों में शामिल हों संपन्न लोग : राष्ट्रपति

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे गरीबों तथा जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का आह्वान किया। 

मुर्मू ने कहा- दीपावली हर्ष और खुशी का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को रोशन करता है और हमें मानवता के कल्याण के प्रति काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, एक दीप कई अन्य (दीपों) को रोशन कर सकता है। उसी तरह, हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करके उनके जीवन में खुशी और समृद्धि ला सकते हैं। 

मुर्मू ने सभी से दीवाली को सुरक्षित रूप से मनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। मुर्मू ने दीवाली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse