टीम एबीएन, रांची। संजय सर द्वारा लिखे नाटक श्रीराम की अयोध्या वापसी का उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्राओं ने मंचन किया। दिवाली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने लाजवाब अभिनय किया।
कॉस्टयूम, डायलॉग, अभिनय हर दृष्टिकोण से उनकी प्रस्तुति बहुत सराहनीय रही। इसकी 3 प्रस्तुतियां हुई :- साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स की छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं और इसका आनंद कॉलेज की 5000 छात्राओं ने उठाया।
इस नाट्य मंचन के अवसर पर संजय सर ने बताया कि दिवाली वह अवसर है जब श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे। राम भारत के कण-कण के प्राण हैं और विशेषकर आज के युवाओं को राम के चरित्र, व्यक्तित्व और त्याग से शिक्षा लेना चाहिए। संवाद हो या विचार हजारों साल से राम का चरित्र लोगों का आदर्श रहा है।
मौके पर इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ मेरी ग्रेस ओएसयू ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिये राम के आदर्श और मूल्यों का चिंतन करना चाहिए। आज की विषम स्थिति में हमारा आचरण निश्चित तौर पर राम के जीवन और धर्य से प्रभावित हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse