टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर रांची के छात्र गिरींद्र विक्रम बासुकी ने सोशल बलूनी स्कूल देहरादून उत्तराखंड में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में ब्राउंज मेडल जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया।
पूरे भारत वर्ष से 1000 आर्चर ने भाग लिया था। गिरींद्र विक्रम वासुकी ने अंडर-14 में कंपाउंड वर्ग में सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी कौशल कुमार कोच डीएवी गांधीनगर के संरक्षण में नेशनल में खेलने गये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse