एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड, अमेरिका और इटली से भिड़ेगी।
प्रतियोगिता में जर्मनी, जापान, चिली, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और भारत पेरिस ओलंपिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टीमों को दो पूलों में बांटा गया है, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली के साथ रखा गया है, जबकि पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse