टीम एबीएन, रांची। पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जी की 207 वीं जयंती रांची बड़ा तालाब के दक्षिण में स्थित कुंवर श्रीनाथ शाहदेव घाट में मनाया गया। कार्यक्रम में माननीय वधायक सीपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विदित हो कि कुंवर श्रीनाथ ने इस घाट का निर्माण सन 1845 ई में क्षेत्र के लोगों के लिए करवाया ताकि वे यहां अपना धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीतियों को परिपूर्ण कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से एवं कुंवर श्रीनाथ की स्मृति में जलाशय में दीप दान कर किया गया। पालकोट शाहदेव परिवार के ऋषि अजातशत्रु नाथ शाहदेव ने सभी को कुंवर श्रीनाथ शाहदेव और उनके द्वारा जनसेवा मे बनाये गये पक्की घाट से अवगत कराया।
सीपी सिंह ने कहा कि हमें अपनी विरासत, संस्कृति, भाषा और रीतियों का संरक्षण खुद करना है किसी और के भरोसे नही रहना है, खुद सक्रिय समर्पित रूप से करना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन घाट को सुरक्षित और स्वच्छ रखना हम नागरिकों का कर्तव्य है।
चिन्मयानन्द आश्रम से पधारे आदरणीय स्वामी जी ने कहा कि संस्कृति और सांसकृतिक कार्यक्रमों से जनजुड़ाव कर इन ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण तथा सवारने की जरूरत है।
कार्यक्रम में भैरो सिंह भी उपस्थित थे जिन्होंने राष्ट्र भक्ति और ऐसे धरोहरों को सम्हालने की बात कही। साथ ही बड़ा तालाब अंग्रेजो के द्वारा बंदी बनाये गये स्वतंत्रता सैनानियों के द्वारा बनाया गया था इस बात पे जोर देते हुवे कहा कि ये किसी आम कैदियों के द्वारा नहीं बल्कि राष्ट्रभक्तों के द्वारा बनाया गया, इसका एक अलग महत्व है।
इस घाट का पुनरुद्धार 2021 में रांची नगर निगम द्वारा कराया गया ताकि रांची शहर की यह प्राचीन धरोहर बची रहे। इस प्राचीन ईमारत की निर्माण शैली भी अद्भुत है जो 178 वर्षों से पानी के ऊपर अडिग खड़ी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मानकों के अनुसार यदि कोई भी संरचना या ईमारत सौ वर्षों से अधिक पुरानी हो जाती है तो उसे ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा प्राप्त हो जाता है।
विदित हो कि रांची बड़ा तालाब एवं घाट को पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज नवल किशोर नाथ शाहदेव द्वारा सन 1916 में रांची म्युनिसिपेलिटी को लीज पर दे दिया गया था एवं लीज के शर्तों में नवल किशोर शाहदेव ने रांची बड़ा तालाब एवं अपने पुरखे द्वारा निर्मित इस प्राचीन घाट के रख रखाव एवं सुरक्षा का जिम्मा रांची म्युनिसिपेलिटी को सौंप दिया था। वर्षों से यह घाट उपेक्षित एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। वर्ष 2021 में इस घाट का पुनरुद्धार रांची नगर निगम द्वारा करवाया गया।
पालकोट शाहदेव परिवार के सदस्यों ने उनके पुरखे द्वारा बनवायी गयी प्राचीन घाट का पुनरुद्धार करने के लिए रांची नगर निगम को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के मंत्री राधेश्याम सिंह एवं शाखा के कार्यकारिणी सदस्य आतिश तिवारी भी उपस्थित रहे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इनके साथ ही सभा में पालकोट शाहदेव परिवार से भानु प्रताप नाथ शाहदेव, विक्रम नाथ शाहदेव नागदमनी नाथ शाहदेव, बद्री नाथ शाहदेव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कीर्तिमान नाथ शाहदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ शाहदेव ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse