टीम एबीएन, रांची। रांची में गुरुवार को कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल (सी सी एल) एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आगामी 15 नवम्बर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं राज्य के वीर सपूत स्वंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी जायेगी।
मौके पर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ आज मोराबादी स्थित जोहार जनजातीय संग्रहालय में डी ए वी गांधीनगर के शिशु विहार के सैकड़ों बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराके किया गया।
मौके पर बच्चों ने आदिवासी समुदाय के चित्र और उनके रहन-सहन, पहनावा, भाषा और संस्कृति के बारे में विस्तृत से जाना। मौके पर बच्चों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी को समझा और जाना। सभी बच्चों ने आने वाली पीढ़ी को समाज और देश में उनके योगदान से अवगत कराने का संकल्प भी लिया।
मौके पर डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, निराकार आचार्य, ब्रजेश सिन्हा, प्रमोद सहाय, जया जयसवाल, कृष्णा प्रसाद,लक्ष्मी सिन्हा, जउली सेन, शिखा शर्मा, आयुश आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse