झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हेमन्त सरकार

 

  • झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी हेमंत सरकार

टीम एबीएन, रांची। रखंड स्थापना दिवस के मौके पर हेमंत सरकार कई सौगातें देने जा रही है। इसे लेकर गुरुवार 9 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विकास आयुक्त समेत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद थे। इस बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों और आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत की समीक्षा की गयी। 

बैठक में स्थापना दिवस को भव्य एवं आकर्षक ढंग से मनाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी और अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

जानकारी के मुताबिक इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गरीबों को दाल वितरण योजना का उद्घाटन किये जाने की संभावना है, जबकि रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चेन्नई का शिलान्यास किया जायेगा।

मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभियान 3 भी शुरू किया जायेगा और इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी।

जानकारी के मुताबिक, स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए राजधानी रांची समेत राज्य भर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौक-चौराहों को सजाया जायेगा। सचिवालय से लेकर झारखंड के प्रमुख शहीदों के स्थलों को सजाया जायेगा।

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि झारखंड स्थापना दिवस को भव्य बनाया जायेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर मुख्यमंत्री राज्य की जनता को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse