एटीएएस ने आइएसआइएस के दो आतंकियों को दबोचा

 

आरिज हसन गोड्डा और नसीम हजारीबाग का है रहनेवाला 

पाक के संपर्क में रहनेवाले झारखंड से रच रहे थे आतंकी साजिश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकी संगठन आइएसआइएस से जुड़े आतंकी मो आरिज हसनैन और मो नसीम उर्फ मोहसिन को धर दबोचा। एटीएस टीम ने एक को हजारीबाग और दूसरे को गोड्डा से गिरफ्तार किया है। आरिज गोड्डा के रहमत नगर का रहनेवाला है, जबकि मो नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहनेवाला है।

आरिज की निशानदेही पर मो नसीम को हजारीबाग के कटकमसांडी इलाके के पेलावल महतो टोला से गिरफ्तार किया।  दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला है कि दोनों आतंकी फिलिस्तीन जाकर मस्जिद अल-अक्सा को यहूदियों के कब्जे से मुक्त करवाना चाहते थे। इसके लिए दोनों जम्मू-कश्मीर से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक के लोगों के संपर्क में थे। इतना ही नहीं दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़काकर आइएसआइएस से जोड़ने की साजिश भी रच रहे थे। 

कई अहम दस्तावेज जब्त 

गिरफ्तार आतंकियों के पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किये हैं। इन पर डार्क वेब के जरिये आइएसआइएस के आतंकियों से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। आतंकवाद निरोधी दस्ते को इनपुट मिली थी कि हजारीबाग और गोड्डा जिले में आइएसआइएस मॉड्यूल को आपरेट किया जा रहा है। 

सूचना पर हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़का कर आइएसआइएस से जोड़ने की साजिश में शामिल थे। इन पर डार्क वेब के जरिये आईएसआईएस के आतंकियों से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।  

चैट से पकड़ाया गोड्डा का मो आरिज 

मो आरिज हसनैन अपने पिता कैशर हसनैन के साथ टेलीग्राम पर किये गये चैट से पकड़ा गया। गोड्डा थाना क्षेत्र स्थित रहमतनगर निवासी आतंकी संगठन में सक्रिय रह कर सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को संगठन से जोड़ता था।  वहीं हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के महतो टोला निवासी मो नसीम पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के भी कई आतंकी संगठनों के सदस्यों के साथ संपर्क में था। 

आरिज हसनैन सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों से संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहा है। भोले-भाले लोगों को गुमराह कर संगठन से जोड़ रहा है। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। एटीएस थाना (दैनिकी सं-5) 2 नवंबर को दर्ज करते हुए जांच एवं सत्यापन के लिए एटीएस की एक टीम को गोड्डा गयी थी। 

आरिज की गतिविधि पर संदेद के बाद उसे रांची लाकर गहन पूछताछ की गयी।  उसने आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बात बतायी। इसके मोबाईल के टेलीग्राम एप में एक संदिग्ध चैट पाया गया। जिसके बारे में पूछने पर इसके द्वारा बताया गया कि यह एक अन्य आतंकी मो नसीम नाम के एक व्यक्ति का है, वह भी आइएसआइएस से जुड़ा हुआ है। 

पूछताछ में बताया कि यह सोशल मिडिया के माध्यम से विभिन्न आतंकी संगठनों का प्रतिबंधित वीडियो इत्यादि देखकर अपने साथियों में इसका प्रचार भी करता था। दोनों आतंकियों के खिलाफ आइपीसी ओर यूएपी के तहत प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse