एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलंगा गांव में आज एक जंगली भालू ने बच्चे पर हमला कर दिया। भालू के हमले में 16 वर्षीय गोपाल होरो घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह सुबह अपने घर से 100 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गया हुआ था।
इसी दौरान एक जंगली भालू ने उसपर हमला कर दिया। घायल होने के कारण गोपाल वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।
भालू के पंजे से गोपाल के पेट पर गहरे जख्म हो गये हैं। ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी पाकर वन विभाग के कर्मी सीएससी कर्रा आये। उन्होंने घायल के परिजनों को तत्काल दो हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दी। मौके पर वनरक्षी माइकल सुरीन व रश्मि कुमारी होरो मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse