टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने ये कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऐसे में अब यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या सचमुच झारखंड में भी आइएसआइएस पांव पसार चुका है?
एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते को इनपुट मिला था कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को आपरेट किया जा रहा है।
इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। जिसमें दो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़काकर आईएसआईएस से जोड़ने की साजिश में शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार आतंकियों के पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। दोनों आतंकी डार्क वेब के जरिए आईएसआईएस के आतंकियों से जुड़े हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse