टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना तिलैया डैम ओपी कांड सं 223/23 का पुलिस ने महज 24 घंटे में ही उद्भेदन कर लिया है। एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि मितलाल महतो, उम्र 29 वर्ष, पिता रामविलास महतो, पता कांटी के लिखित आवेदन पर भिखारी महतो, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व धनी महतो, कांटी एवं इनके परिवार के सदस्यों व अन्य अज्ञात लोगों ने वादी के पिता रामविलास महतो एवं भांजा नितिश कुमार का अपहरण करने के आरोप में दर्ज कराया गया था।
जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पुनि निरंजन उरांव माईका अंचल एवं अमृता खलखो, प्रभारी तिलैया डैम ओपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में आमसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी करते हुए अपहृत रामविलास महतो एवं नितिश कुमार को सकुशल बरामद करते हुए इस कांड में सलित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कांड में प्रयुक्त चार पहिया सवारी वाहन एवं मोटरसाईकिल जब्त किया गया। साथ ही अपहृत नितिश कुमार का मोबाइल अभियुक्त के सवारी वाहन से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर इस घटना को अंजाम देने का मुख्य कारण पूर्व से चली आ रही संपत्ति विवाद बताया गया।
कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। शेष की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में चदंन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता भिखारी महतो, कांटी, पोदमी देवी, उम्र 43 वर्ष, पति भिखारी महतो, कांटी, करिश्मा देवी, उम्र 20 वर्ष, पति जय कुमार, कांटी और मीना देवी, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व धनी महतो, कांटी के नाम शामिल हैं।
छापामारी दल में पुनि निरंजन उरांव, पुअनि अमृता खलखो, ओपी प्रभारी, तिलैया डैम, पुअनि क्लेमेन्ट लिंडा, तिलैया डैम ओपी, सअनि उमेश कुमार सिंह, तिलैया डैम ओपी, क्युआरटी टीम एवं तिलैया डैम ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse