टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा समिति कांके रोड गोंदा टाउन के पूजा पंडाल का विधिवत रूप से उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में सीएमडी सीएमपीडीआई, मनोज कुमार, समरी लाल विधायक कांके, झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री उपस्थित थे।
इस चार दिवसीय पूजा समारोह में माता दुर्गा के भक्तों के लिए प्रांगण को भक्तिमय बनाने के लिए समिति अनेक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि यह पूजा समिति इस बार 77वीं पूजा मनाने जा रहा है।
इस बार महानवमी के दिन झारखंड की बेटियों के द्वारा देश विदेश में विभिन्न खेलो में अपना जलवा बिखेर कर देश का मान सम्मान दिलाने वाले बेटियों का सम्मान सीमित के द्वारा किया जाने का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
आज के उद्घाटन समारोह में आशीष पारीक, इस पूजा प्रांगण के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, रचना शाहदेव, सकलदेव सिंह, समिति के अध्यक्ष बुधेश्वर गोराई, नीतीश प्रियदर्शी, रमेंद्र कुमार, राजेश रजक, उत्तम गोराई, विश्वनाथ सरकार, राजू रजक, प्रदीप लकड़ा सहित कांके रोड और आसपास के भक्तों की उपस्थिति में आज का यह समारोह की शुरुआत किया गया।
मुख्य अतिथि संजय सेठ ने इस प्रांगण को खूबसूरत बनाने में अपने कोष से निर्माण कराने की घोषणा करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। सीएमपीडीआई के सी एम डी श्री मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी हर सामाजिक कार्यों में समिति के सहयोग के लिए तैयार है। धन्यवाद ज्ञापन पूजा समिति के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse