कोडरमा : क्लोरोफिल में मना बच्चों का नवरात्रि उत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। कोडरमा। खेल खेल में रचनात्मक तरीके से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अग्रणी क्लोरोफिल स्कूल ने बहुत ही शानदार तरीके से बच्चों के साथ दशहरा महोत्सव मनाया।

सुबह-सुबह विद्यालय परिसर में नन्हे नन्हे बच्चे सीता, राम, दुर्गा,  रावण,  महिषासुर, और गुरु वशिष्ठ के रुप में स्कूल की वैन से उतरते हुए दिखे।

प्राचार्य कंचन अग्रवाल ने बताया कि "संस्कार की जड़ों को मजबूत रखते हुए इंग्लिश मीडियम की आधुनिक शिक्षा का संतुलन क्लोरोफिल स्कूल में हमने बखूबी बना कर रखा है। 

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल आधारित क्विज प्रतियोगिता, महिषासुर वध की झांकी और गरबा के अलावा मेले वाले झूले लगाये गये हैं। महिषासुर-वध नृत्य नाटिका के बाद बच्चों ने राम दरबार का दृश्य उपस्थित किया जिस पर टीचर्स ने आगे बढ़कर पुष्प वर्षा की।

लगभग आधे से अधिक छोटे बड़े सारे बच्चे कुछ न कुछ बनकर आये थे - श्रेष्ठ, श्रेयांशी, प्रत्युष, भवानी, सर्वज्ञ, अथर्व, आराध्या, रूतांश, माहिरा, आरोही, विवान एवं अन्य कई बच्चे रावण, कुंभकर्ण, राम-सीता, मां कात्यायनी और महिषासुर बनकर आये थे।

शिक्षिका एकता एवं कृति ने क्विज प्रतियोगिता करायी और मंच का संचालन किया। रूपम, सुलगना, आंचल, नफीस, नूतन, सीमा, युक्ता, दिव्य, संतोष, अलका एवं पंकज सहाय ने सफल कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगदान दिया। निदेशक अजय अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सबको धन्यवाद दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse