टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंदिर पूजा समिति थड़पखना, रांची इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन का 100वां साल मना रहा है। मौके पर चार दिनों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा के साथ दिल्ली के तर्ज पर चार दिनों तक महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा।
दुर्गा पूजा आयोजन और इस दौरान आयोजित किये जाने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए गुरुवार 19 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 3 बजे एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
संवाददाता सम्मेलन श्री महावीर मंदिर थड़पखना में आयोजित की जायेगी। उक्त जानकारी संरक्षक बजरंग वर्मा (70701 29132) और संगठन महामंत्री रविंद्र वर्मा (87092 11149) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse