हेमंत कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगायी मुहर

 

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई, जिनमें कई प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी है। जिनमें प्रमुख हैं : 

  • जेल के अस्पतालों में जितने भी पारा मेडिकल स्टाफ कार्यरत हैं, उनकी सेवा नियमावली में संशोधन
  • पुरानी पेंशन योजना के तहत 700 करोड़ निवेश करने का प्रस्ताव पारित किया गया
  • डिप्लोमा पास छात्रों को विश्वविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप करने का मिलेगा मौका
  • बीआरपी और सीआरपीएफ के मानदेय मत में 25% की बढ़ोतरी
  • जल सहियाओं के लंबित मानदेय भुगतान के लिए एक अरब रुपए की स्वीकृति 
  • झारखंड विधानसभा में नियुक्ति घोटाले की जांच के लिए एक सदस्यीय टीम का गठन
  • पथ निर्माण विभाग से गोड्डा के लिए 80 करोड़ 88 लाख रुपए की स्वीकृति
  • गोड्डा सुंदर डैम पथ निर्माण के लिए 55 करोड़ 77 लाख की स्वीकृति
  • गोड्डा मोहनपुर कर्मटांड मार्ग के लिए 67 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति
  • सरायकेला कांड्रा सड़क के लिए 53 करोड़ राशि की स्वीकृति
  • 2018 में भारत बंद के दौरान जिन आदिवासियों पर मुकदमा हुआ था उसे वापस लेने पर सहमति
  • झारखंड ग्राम गाड़ी योजना के अधिनियम को कैबिनेट की सहमति
  • ट्रांसपोर्टर को मिलेगी कई रियायत, ट्रांसपोर्टर्स को गाड़ी चलाने पर मिलेगी सब्सिडी
  • विधायक योजना की राशि को लैप्स होने से बचने के लिए उसे राष्ट्रीयकृत बैंकों के खाते में रखा जा सकेगा
  • राज्य संपोषित योजना के तहत अबुआ आवास देने की योजना पर स्वीकृति
  • अबुआ आवास तीन कमरों का होगा, 8 लाख लाभुकों को 3 सालों में मिलेगा आवास

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse