एबीएन डेस्क (हजारीबाग)। झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को देखने से आपको मंनोरंजन मिल सकता है। लेकिन मनोरंजन के साथ- साथ आपको अच्छे विचार, अपने जीवन की समस्याओं का समाधान, जीवन जीने का नजरिया यदि किसी फिल्म में मिल सकता है तो वह फिल्म है जगतगुरू श्री रामकृष्ण।
इस फिल्म में आपके बच्चों को जीवन जीने की सही दिशा देने वाली बात हैं। स्वामी विवेकानंद किस प्रकार नरेन्द्र से विवेकानंद बनते हैं और किस प्रकार अपने जीवन को महान बनाते हैं, उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस उनको किस प्रकार से शिक्षा देते हैं, यह सब भी आप देखेंगे।
भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर, महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गीत गाकर इस फिल्म को मनोरंजक और आकर्षक बना दिया है। हजारीबाग व झारखंड के कलाकारों ने बहुत ही सुंदर अभिनय द्वारा इस फिल्म को जीवंत कर दिया है।
जगतगुरू श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवनी और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण आपके नजदीकी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होगी। गीतकार डा हरेराम पांडेय ने बहुत ही सुन्दर गीत लिखा है, संगीत अजय मिश्रा जी ने दिया है और निर्देशक डा बिमल कुमार मिश्र ने इस फिल्म को ऊंचाई पर पहुंचाया है।
अभिनय का प्रदर्शन का कमाल दिखाया है अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, संजय तिवारी, चंदानी झा, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, टोनी उर्फ प्रशांत कुमार पांडेय, इंद्रलाल सोनी, अजीत अरोरा, दीपक घोष, गजानंद पाठक, सुहान चंचला और अन्य कलाकारों ने।
अभिजित कुमार सोनू स्टूडियो हजारीबाग में वाइस डबिंग की गयी है। कुल मिलाकर यह फिल्म मनोरंजन और भक्ती श्रद्धा जगाने और ऊर्जा भरने वाली है। निर्माता गजानंद पाठक ने इस फिल्म की पटकथा लिखी लिखी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse