टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया।
मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse