रांची : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह नाबालिग आरोपी धराये

 

  • बेहोश हुई तो मरा समझकर सभी आरोपी भाग निकले थे

टीम एबीएन, रांची। जिले के इटकी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना रविवार देर रात की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपी को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग हैं, पुलिस सभी को पकड़कर मंगलवार को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज कराया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह छह बजे इटकी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर चार दोस्तों के साथ वह लोहरदगा गयी थी। इसके बाद लगभग दो बजे लोहरदगा से ट्रेन से पुनः सभी इटकी स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से उतरकर साथियों से बात कर रही थी। 

शाम साढ़े पांच बज एक आरोपी अपने साथी को फोन कर बुलाया। इसके बाद उसका साथी स्कूटी पर बैठाकर इटकी मोड़ होते हुए एक बैर पेड़ के नीचे मडुआ लगी फसलवाले खेत में ले गया, जहां सभी बैठकर बात करने लगे।

रात 10 बजे एक और आरोपी वहां पहुंचा। इसके बाद सभी लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने मेरे साथ तबतक दुष्कर्म किया, जबतक मैं बेहोश नहीं हो गयी।

पीड़िता ने बताया कि बेहोश होने के बाद सभी आरोपी मुझे मरा समझकर घटनास्थल से भाग निकले। रात में जब मुझे होश आया तब पैदल चलकर सुबह पांच बजे इटकी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

इसके बाद पुलिस कुछ ही घंटे में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिग ने बताया कि मैं दर्द से कराहती रही और वहशी मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। मैंने सोचा भी नहीं था कि जिन दोस्तों पर इतना विश्वास करती हूं वहीं मेरे साथ इस तरह की घटना को अंजाम देंगे। 

दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग काफी डरी-सहमी है और किसी से बात नहीं कर रही है। इधर, छापेमारी में थाना प्रभारी अमित प्रशांत कुमार, एएसआई ऐनुल खान सहित सशस्त्र बल सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse