टीम एबीएन, रांची। रांची महिला समिति के तत्वावधान में डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स में दो दिवसीय एकल संगिनी लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का समापन हो गया। मंगलवार को इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की उपस्थित थी।
उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और खरीदारी भी की। मौके पर उन्होंने आयोजन समिति के लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म मिलता है। रांची महिला समिति आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है। समिति के लिए जो भी मदद होगा, मैं इसके लिए उपस्थित रहुंगी।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में लोगों ने दुर्गा पूजा और दीवाली को देखते हुए सामानों की खरीदारी की। प्रदर्शनी में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हैप्पी आवर्स के दौरान उपस्थित लोगों के लिए आफर्स का लाभ उठाया। विशेष छूट और आफर में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
डायमंड ज्वेलरी, इमीटेशन ज्वेलरी, लखनऊ की चिकनकारी, कोलकत्ता का फैशन, टस्सर सिल्क के उत्पाद, बच्चों के परिधान, सौंदर्य उत्पाद, उपहार आइटम, एकल उत्पाद, गृह सज्जा और हेल्थ-वैलनेस के उत्पाद एकल संगिनी के प्रदर्शनी में शामिल था।
एकल संगिनी की संयोजक सुनीता महनसरिया ने कहा कि वनबंधु परिषद् की महिला समिति एक सक्रिय शाखा है और आदिवासी समाज के विकास के क्षेत्र में काम करती है। एकल संगिनी, रांची महिला समिति की एक पहल है। हम गैर-लाभकारी संगठन हैं और एकल संगिनी का उद्देश्य एकल अभियान में हमारे निरंतर प्रयासों के लिए निधिसंग्रह करना हैं।
यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर एकल संगिनी की सह संयोजक राज जैन, अनुपमा राजगढ़िया, अनिता तुलस्यान, कोषाध्यक्ष राज राजगढ़िया समेत अन्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी वन बन्धु परिषद् रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse