रांची : 7 वर्षीय विवान शौर्या ने पेंटिंग में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

 

क्रिएटिव ब्रिलियंस 2023 में 34 देशों के 1200 प्रतिभागियों में मिला स्टार आर्टिस्ट अवार्ड

टीम एबीएन, रांची। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय प्रतिभावान छात्र विवान शौर्या ने अंतरास्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन्होंने इस उम्र में विश्व की प्रतिष्ठित चित्रकला प्रतियोगिता पिकासो आर्ट कांटेस्ट के क्रिएटिव ब्रिलियंस 2023 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्टार आर्टिस्ट अवार्ड प्राप्त किया है। 

ये प्रतियोगिता 2014 से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 36 देशों से 1200 से अधिक प्रतिभागीओं ने भाग लिया था। जिसमें अमेरिका, मलेशिया, कोरिया, इटली, हांगकांग, कनाडा, तुर्की, आस्ट्रिया, वियतनाम, रोमानिया, बुल्गारिया, सायप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं अन्य देश शामिल हैं। 

जिसमें 6 से 10 वर्ष वाले ग्रुप में 7 वर्षीय विवान ने इस प्रतियोगिता में अपने देश और राज्य का गौरव बढ़ाते हुए ये पुरस्कार प्राप्त किया है। विवान को 100 में से 92 अंक प्राप्त हुए हैं जिसके लिए इन्हें स्टार आर्टिस्ट सर्टिफिकेट आफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। 

इस प्रतियोगिता में हेल्वान विश्वविद्यालय, मिस्र से वरिष्ठ चित्रकार एवं शिक्षाविद डॉ हसना अबू एमिश, जर्मनी से वरिष्ठ चित्रकार बिलजाना बकालुका और भारत से वरिष्ठ चित्रकार राखी के निर्णायक की भूमिका में थे। 

प्रतियोगिता के सारे  मापदंडों पर जिसमें नवाचार, रचनात्मकता, आकर्षक, पूर्णता, कलाकार की आयु, प्रस्तुति और कलात्मक क्षमता के आधार पर चुनाव किया जाता है। इस प्रतियोगिता में विवान ने मंडला आर्ट बनायी थी, जिसमें रेखा और विभिन्न आकारों का इस्तेमाल कर कृष्णा जी पे आधारित एक अमूर्त पेंटिंग बनायी थी। इस अवसर पर विवान के विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना एवं सभी शिक्षकों ने भी बधाई दी। 

इससे पूर्व जून 2022 में विवान ने सबसे कम उम्र में 129 पेंटिंग्स बनाने के लिए अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया था। विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं और कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के संथापक हैं। 

उन्होंने बताया कि विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था और छोटे से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में चित्रकारी के गुर सीख रहा था। लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनायी। 

इस दौरान विवान ने 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये। विवान की माता रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किया है। 

विवान का एक यू ट्यूब चैनल भी है https://www.youtube.com/VIVAANSHOURYA ,  जहां इनके कई वीडियोस हैं। जिसमें ये धारा प्रवाह स्वामी विवेकानंद के रूप में शिकागो स्पीच दे रहे हैं। वहीं श्री कृष्णा, महादेव, श्री राम, गौतम बुद्धा, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, शिवाजी के रूप में उनके अनमोल वचनों को बता रहे हैं। 

प्रतियोगिता के परिणाम देखने के लिए लिंक पर जाये: https://picassoartcontest.com/list-of-star-artists/
विनर्स गैलरी  : https://picassoartcontest.com/6-10-years-creative-2023/

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse