टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची ने सामाजिक एवं मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं कुशल कार्यों के लिए मारवाड़ी सहायक समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को वर्ष 2021-23 के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।
मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने संजय सर्राफ मोमेंटो, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। अशोक कुमार नारसरिया ने बधाई देते हुए कहा कि संजय सर्राफ ने विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों एवं मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनायी है।
समाज में किये जाने वाले हर सामाजिक कार्यों का सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया मे प्रमुखता से प्रकाशन करवाते हुए समाज के कार्यों को पूरे झारखंड मे जन-जन तक पहुंचाने का बेहतरीन एवं प्रशंसनीय कार्य किया है। झारखंड के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में मीडिया के हर कार्य क्षेत्र में कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान में वे अग्रसत्ता राष्ट्रीय पत्रिका के प्रदेश संपादक, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, पवित्रम गोसेवा परिवार,राष्ट्रीय सनातन एकता मंच, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग मे प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत है।
वे पेरालिंपिक कमेटी आॅफ झारखंड के पूर्व स्टेट मीडिया को-आर्डिनेटर, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। संजय सर्राफ को सम्मानित किया जाने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse