बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण के लिए धनबाद जिला में आज हजारों नागरिक लेंगे शपथ : हलीमा एजाज

 

निकाला जायेगा कैंडल मार्च

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नॉवेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी  के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आगामी 16 अक्तूबर को देश भर में महिला, किशोरी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा साम को कैंडल मार्च निकाला जायेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज ने कहा कि 16 अक्तूबर को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद जिला के 150 गांवों  में महिला एवं किशोरियों के नेतृत्व में संध्या को कैंडल मार्च निकाली जायेगी एवं अपने अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया जायेगा। गांव में महिला एवं किशोरियों को संकल्प पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य करायेंगे।

हलीमा एजाज ने आगे कहा की बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी कर रहे हैं। 

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल मुक्त समाज का निर्माण के लिए धनबाद जिला में वर्षों से सामाजिक आंदोलन चला रखा है, उन्होंने आगे कहा की 16 अक्तूबर को दिन भर स्कूलों, कालेजों, पंचायत स्तरीय पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के  संस्थापक सदस्य विनोद महतो, समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, सीता देवी, अब्दुल हमीद अंसारी, भागीरथ सिंह, बेला कुमारी, पुजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो, मुमताज अंसारी, असरफ अंसारी, मोहन रजक, दीपा रवानी, बेबी प्रियंका, नागेश्वर पासवान, चंदा कुमारी, निजामुद्दीन अंसारी, नागेश्वर रवानी, कामेश्वर महतो सहित दर्जनों ट्रस्ट के कार्यकर्ता लगे है।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्गो, मीडियाकर्मियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse