गम्हरिया : स्कूल वाहन चालक ने कर ली आत्महत्या

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, आदित्यपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी निवासी विजय चौधरी (36) नामक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

जानकारी के अनुसार रविवार की रात विजय व उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोये थे। रात करीब दो बजे जब उसकी पत्नी बाहर निकली तो खिड़की से देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है।

इसके बाद उसने शोर मचाया, तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विजय स्कूल वाहन चलाता था, दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका कोई संतान नहीं था। उसके परिजन बिहार में रहते हैं। फिलहाल, पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse