टीम एबीएन, रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कॉलेज परिसर में कलश यात्रा निकाली। इसके तहत यूनिट के 25 स्वयंसेवकों ने अपने घरों से एक मुट्ठी मिट्टी और चावल लाकर कलश में भरकर कॉलेज परिसर में रैली निकाली।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नबोर लकड़ा, प्रोफेसर रितेश और एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता ने इस कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज कराई। रैली में भारत सरकार की पहल से मातृभूमि के प्रति एकजुटता की भावना जागृत हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse