टीम एबीएन, रांची। आज 14 अक्टूबर, 2023 को आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची के प्रांगण में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी रज्य परियोजना निदेशक किरण पासी भी मौजूद थीं। मुख्य अतिथि महोदया एवं चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता ने फीता काटकर कर वार्षिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
तदुपरांत मुख्य अतिथि किरण पासी, चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता, एकेडमिक को-आर्डिनेटर रवि शेखर, परीक्षा नियंत्रक एके श्रीवास्तव, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा एवं पी तमिल सेल्वी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया।
एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने छात्र-छात्राओं के सवरांगीण विकास में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताया। तत्पश्चात उन्होंने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बाल वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अन्वेषण और रचनात्मकता का विकास होता है। तदुपरांत विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया। एकेडमिक डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि महोदया को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि ररज्य पररयोजनर तनदेर्क रांची, किरण पासी ने अपने अभिभाषण में बाल वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता के कुशल निर्देशन में विद्यालय रांची में ही नहीं राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर पर भी सर्वोत्तम संस्थानों में स्थान प्राप्त करेगा।
विद्यालय के प्रबंध व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया एवं भारत की प्रगति में इस तरह के कार्यक्रमों को अति आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जवाबदेह नागरिक बनने का परामर्श दिया और अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों को खुश रहने और सही गलत में अंतर करने की शिक्षा दें।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता एवं विद्यालय की सेके्रटरी किरण मेहता ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कठोर परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों के कठिन परिश्रम को देखते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर करने की कामना की।
प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा पंडाल का भव्य प्रारूप एवं वहां हो रहे मनमोहक नृत्य एवं चंद्रयान-3 पर बनाये गये जीवंत प्रारूप थे। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 1800 से भी अधिकविद्यार्थियों ने विविध विषयों पर लगभग 500 से भी अधिक प्रारूप (मॉडल) प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, फाईन आर्ट्स, पुस्तकालय आदि विषयों में नासा और अंतरिक्ष, थर्मल पावर, प्रकृति में जलचक्र, पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़-नियंत्रण, ड्रोन, विद्युत चुंबकीय घड़ी, स्मार्ट सिटी, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, मानव हृदय, ट्रैफिक-व्यवस्था, स्वास्थ्य-संबंधी, गृह-निर्माण, प्रकृति-विज्ञान, आपदा-प्रबंधन, पर्यावरण, सौर-ऊर्जा, कृषि तथा खाद्य संरक्षण, मानव-विज्ञान, गणितीय प्रारूप, न्यूक्लियर रियेक्टर, बायोगैस, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर, ऊर्जा-संरक्षण, स्टॉक, कस्टमर प्रोटेक्शन, रेडियो, गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों का दोहन, ई-बैंकिंग, गणितीय जादू, स्वच्छ भारत, जीएसटी संबंधी विषयों पर आकर्षक, जीवंत एवं उपयोगी मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में निर्मित एवं प्रदर्शित नृत्य, हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत साहित्य के इतिहास एवं साहित्यकारों के योगदानों का प्रदर्शन, रद्दी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित विभिन्न मॉडल काफी सराहनीय थे। इस अवसर पर चित्रकला एवं हस्तकला की वस्तुएं क्रय के लिए भी उपलब्ध थीं।
अंत में विद्यालय की शिक्षिका पी तामिल सेल्वी ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए इस प्रदर्शनी की सफलता एवं छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन श्रीमती सुचंद्रा डे ने किया।
इस अवसर पर अनेक विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, प्रेस तथा मीडिया के प्रतिनिधि एवं अभिभावकगण के साथ संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse