गिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग, मौत

 

टीम एबीएन, गिरिडीह। न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस ट्रेन से कट कर एक दिव्यांग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान आबिद अंसारी के रूप में हुई। 

बताया गया कि कोडरमा से न्यू गिरिडीह तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8 बजे सलैया स्टेशन के समीप पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गयी। बताया गया कि पति-पत्नी में विवाद कुछ दिन से चल रहा था, इसके कारण कल भी अपनी जान देने के लिए गया था। 

तो ग्रामीण ने उसे देखा, तो उसे समझा-बुझा कर घर ले गया और आज सुबह में वह ट्रेन के पटरी के पास जाकर जैसे ट्रेन आया। वो उसके नीचे चला गया और अपनी जान दे दी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse