एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट आॅफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है। इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ एथलेटिक्स फेडरेशन (वर्ल्ड एथलेटिक्स) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है।
इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका), मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफियान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म (नॉर्वे) के नाम शामिल है।
नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताब को कायम रखा।
हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गये 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बाकी दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता के नाम की घोषणा की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse