टीम एबीएन, रांची। मेकॉन कॉलोनी के एल टाइप झोपड़ी बस्ती के रामनाथ महतो की मौत के बाद लोग उग्र होकर लाश के साथ सड़क पर उतर गये। मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डोरंडा और रांची जाने वाले रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गयी है।
वहीं, मेकॉन का मुख्य गेट बंद हो जाने के कारण आॅफिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा। शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है।
गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को ट्रैफिक ठीक कराने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारी हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
3 दिन पहले मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा मारपीट करने के कारण मेकॉन झोपड़ी बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो की मौत बुधवार को इलाज के दौरान गुरुनानक हॉस्पिटल में हो गयी थी। बुधवार को ही मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के लोगों को मिली, उसके बाद जमकर हंगामा मेकॉन कंट्रोल रूम में किया गया।
भारी संख्या में महिला- पुरुष कंट्रोल रूम रूम पहुंच गये थे। इसके बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला को रात में शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार को परिजनों को शव मिलने के बाद फिर उग्र हो गये और शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन करने लगे।
परिजनों का आरोप है कि मामूली से टुक टुक और कार के टक्कर के बाद मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड ने रामनाथ को कंट्रोल रूम में ले जाकर खूब मारा, जिसके चलते रामनाथ की मौत हो गयी।
रामनाथ के परिवार के लोगों ने बताया कि 3 दिन पहले टुक टुक चला रहे रामनाथ का मामूली सा एक्सीडेंट कार से मेकॉन स्टेडियम के पास हो गया था। इसी के बाद गार्ड से विवाद हुआ, इसी दौरान कई गार्ड मिल कर रामनाथ मारा। इसके बाद उसका टुकटुक भी ले गये।
जब रामनाथ अपनी गाड़ी मांगने कंट्रोल रूम गया तो वहां भी इसे खूब मारा गया। इसके बाद परिवार के लोग रामनाथ को गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराये, जहां उसकी मौत मंगलवार को हो गयी। परिवार के लोग भैरवी सुरक्षा कंपनी के मेजर पर य़ह आरोप लगा रहे हैं।
शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते शाम 6.30 बजे तक रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी है।
मौके पर प्रशासन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक लोग शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse