टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/10/2023 को शाश्वत इंस्टीट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन में एनएसएस के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया।
शिक्षकों, शिक्षकेत्तरकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रागण में कलश में एक-एक मुट्ठीभर चावल डाल कर शपथ ग्रहण किया। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गयी। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अफसर नागेंद्र कुमार ने किया।
साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय, शिक्षकों में डॉ रश्मिरथी, डॉ विनीता कुमारी, डॉ अंजली कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, रूपेश कुमार, अपर्णा मिश्रा, सुरेश यादव थे। साथ ही शिक्षकेत्तरकर्मियों अमित रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, अभिषेक कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse