एबीएन न्यूज नेटवर्क, बक्सर/ पटना। बिहार के बक्सर जिले में देर रात एक रेल दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य लोग घायल हो गये। रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वहीं बिहार में बुधवार रात हुए ट्रेन दुर्घटना में घायल लोगों के लिए वक्त पर रक्त की सेवा के लिए मां वैष्णों देवी सेवा समिति आगे आयी है। मां ब्लड सेंटर परिवार का कहना है कि ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के सरकारी नियमों का पालन करते हुए मां ब्लड सेंटर 100 यूनिट ब्लड की सेवा देने के लिए संकल्पित है। ये ब्लड यूनिट बिल्कुल रेडी है।
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रघुनाथपुर पहुंचे हैं, जहां दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से आ रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। प्रकाश ने वीडियो सेवा को बताया, मृतकों की संख्या चार है और 40 यात्री घायल हुए हैं।
उचित जांच के बाद ही डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण सामने आ पायेगा। फिलहाल हमारी प्राथमिकता पटरी को खाली करवाना है। जब तक सामान्य यातायात बहाल नहीं हो जाता, ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। पहले घायलों की संख्या 70 बताई गई थी।
इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिसमें से कुछ पलट भी गये हैं। इस बीच, ज्यादातर घायलों का इलाज बक्सर शहर और आरा के अस्पतालों में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को पटना स्थित एम्स ले जाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse