टीम एबीएन, धनबाद। सिंदरी विधानसभा बरवाअड्डा क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर एवं आसनबनी-1 पंचायत के मधुगोड़ा, छाताटांड़ सोनरिया पुरानी काली मंदिर प्रांगण में झारखंडी भाषा ख़ातियान संघर्ष समिति (JBKSS) के बैनर तले बैठक हुई। जिसमें मरिचो, बिराजपुर, आसनबनी, बड़ा पिछड़ी पंचायत गांवों के सैकड़ों युवा क्रांतिकारियों ने भाग लिया।
साथ ही JBKSS संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार साव और संचालन रवि कुमार ने किया। सभी साथियों के बरवाअड्डा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प लिया गया एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।
इस बैठक में अहम भागीदारी JBKSS के सक्रिय पदाधिकारी, अधिकारी, सदस्य गण प्रकाश विश्वकर्मा, युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो, शंकर महतो, छुटु रजक, प्रेम रजक, पप्पू महतो, गणेश प्रसाद साव, श्याम सुंदर दास, परमेश्वर साव, राजू प्रमाणिक, अजय सोरेन, हीरा लाल साव, गंगाधर महतो, अमित साव इत्यादि दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
उन्होंने आगामी 29 अक्टूबर 2023 को राजगंज हाई स्कूल के मैदान में टाइगर जयराम महतो जी का विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse