एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम यहां 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियाई खेल 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा एशियाई खेलों 2022 में एथलीटों की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है।
भारत ने एशियाई खेल 2022 में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते है। जीते गये पदकों की कुल संख्या के सिलसिले में एशियाई खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse