गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला विजय सिंह बिरूवा की अगुवाई में परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा बसिया अनुमंडल थाना के सामने मोटर साइकिल, पिकअप, कंटेनर, ट्रैक्टर, ट्रक एवं वाहनों का परमिट, फिटनेस, लाइसेंस एवं अन्य कागजात का जांच किया गया। इस क्रम में वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर 03 वाहनों को जप्त किया गया। साथ ही 25 वाहनों द्वारा वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर कुल 75,000 रुपये दंड वसूला गया। यह जांच अभियान सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे तक चलाया गया। जांच के दौरान सड़क सुरक्षा के कुमार प्रभास, प्रणय कांशी, मंटू रवानी, अश्विनी कुमार एवं अन्य शामिल थे। सड़क सुरक्षा के मंटू रवानी ने बसिया थाना के अवध बिहारी सिंह, मंटू कुमार एवं मनाली हेमरोम को विस्तृत रूप से मोबी टैब भरना एवं आॅफलाइन एक्सीडेंट रिकॉर्डिंग फॉरमैट भरने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान टैब के माध्यम से दुर्घटना होने पर किस प्रकार का एफआइआर के साथ संलग्न 14 बिंदु की फॉर्म को भरने तथा एक्सीडेंट प्रोन जॉन ब्लैक स्पॉट किस प्रकार चिन्हित करें, के बारे में विस्तृत रूप से टैब द्वारा भरने की प्रक्रिया बताया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा के मंटू रवानी व अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse