न्यूज़ीलैंड को 372 रनों से हराकर भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

 

मुंबई। मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड को छकाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं। टेस्‍ट में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है। चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। चौथे दिन जयंत यादव की जय जय रही। जयंत ने रचिन रवींद्र (18) का विकेट हासिल कर टीम इंडिया को छठी कामयाबी दिलाई। जयंत ने अपने अगले ही ओवर में काइल जेमीसन (0) को LBW आउट किया। इसी ओवर में यादव ने टिम साउदी (0) को बोल्ड कर दिया। जयंत ने दूसरी पारी में अपना चौथा और न्यूजीलैंड का 9वां विकेट विल सोमरविले (0) को आउट कर हासिल किया। जयंत यादव ने 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। शानदार गेंदबाजी करने वाले न्‍यूजीलैंड के एजाज पटेल और रवीन्‍द्र ने पहला टेस्‍ट ड्रा करा दिया था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उन्होंने पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। रनों के लिहाज से भारत की 5 सबसे बड़ी जीत : 372 रन vs न्यूजीलैंड, मुंबई (2021), 337 रन vs दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015), 321 रन vs न्यूजीलैंड, इंदौर (2016), 320 रन vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008), 318 रन vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse