दो दिवसीय काली महोत्सव पर नौ कन्याओं का हुआ पूजन, शालिनी गुप्ता बोलीं - कन्या भ्रूण हत्या महापाप

 

कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री काली महिला मंडल का 32वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय 24 घंटे का संगीतमय भजनों का कार्यक्रम झुमरी तिलैया के सामंतो काली मंदिर में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन के पूर्व नौ कन्याओं का पूजन किया गया और भव्य गजरा महिलाओं ने अर्पित किया। वहीं हवन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में सावाली सूरत पर पे मोहन का दिल दीवाना हो गया.. लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जयेगा... दिल ले गया सावरा जादूगर...बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरावाली... जैसे भजनों पर श्रद्धालुगण भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम में बौतौर मुख्य अतिथि जीप प्रधान शालिनी गुप्ता ने काली महिला मंडल में मंडल की ओर से बेहतर कार्य करने को लेकर पूनम सेठ, सुमन पांडेय, आशा बर्णवाल, मुन्नी बर्णवाल, इंदु यादव, आशा मोदी, को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर जीप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के द्वारा इस तरह का आयोजन हमें कई प्रेरणा देता है।हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि जिस तरह हम नौ कन्याओं का पूजन करते हैं। हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। आज भी कई जगहों में लिंगानुपात लड़का और लड़की में काफी अंतर देखा जा रहा है। स्तिथि यह है कि आज हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले दिनों में बेटी नहीं रहेगी तो बहु कहां से लाओगे की स्थिति कटोचेगी। मौके पर मंडल की अध्यक्ष सरोजनी देवी, सचिव आशा बर्णवाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर किड्जी की निर्देशक ब्यूटी सिंह, पतंजलि योग की सुषमा सुमन, कायस्थ महिला समाज की अध्यक्ष प्रीति सहाय, प्रो नीरा सिन्हा, रेखा जायसवाल, सुनीता वर्णवाल, डाॅ बी रानी, सोनी जायसवाल, जसवीर कालरा, आशा मोदी, किरण देवी, मंजु देवी, सुनीता सिंह, गीता सिंह, संजु सिंह, उषा देवी, मन्नु साव, गजाधर पासवान, प्रभु विश्वकर्मा, मनोज सहाय उर्फ पिंकू, संजय लड्ढा, संजय शर्मा, सुशील अग्रवाल, अरविंदम बनर्जी, केदार पांडेय, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, लखन यादव के अलावा कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse