टीम एबीएन, रांची। शहर के नये एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आज यानी शनिवार को पदभार संभाला है। रांची के सिटी एसपी को भी बदल दिया गया है। रांची सिटी एसपी शुभांशु कुमार जैन वेटिंग फोर पोस्टिंग हो गये हैं।
उनकी जगह नवप्रोन्नत राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। पूर्व में वह रांची में सिटी डीएसपी भी रह चुके हैं। वहीं मनीष टोप्पो को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है। पहली बार रांची जिले में एसएसपी से लेकर एसपी के दोनों पदों पर प्रमोटी अफसरों को कमान दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse