जेड सर्टिफिकेशन में नंबर वन बना बिहार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा दिये जाने वाले जेड सर्टिफिकेशन के मामले में बिहार नंबर वन बन गया है। बिहार राज्य के 3171 इकाइयों को जेड सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। 

तमिलनाडु के 3119 इकाइयां जेड सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है और वह दूसरा स्थान पर है। हरियाणा की 2947 इकाइयों को यह प्रमाण पत्र मिला है और वह तीसरे स्थान पर है। 

इस सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली बिहार की इकाइयों में से 18 इकाइयों का सिल्वर सर्टिफिकेशन और 15 इकाइयों का गोल्ड सर्टिफिकेशन हुआ है। कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का नंबर उसके बाद है।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने बताया कि उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित के नेतृत्व में उद्योग विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के कड़ी मेहनत की बदौलत बिहार की इतनी इकाइयों का जेड सर्टिफिकेशन कराया गया है। प्रदेश की दूसरी औद्योगिक इकाइयों को भी यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि जेड सर्टिफिकेशन के मामले में नंबर वन बनना इस बात का प्रमाण है कि बिहार का औद्योगिक माहौल बेहतर हो रहा है और उद्योगपति बिहार में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित तथा पूरी टीम को बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse