जी-20 : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दिल्ली पहुंचे

 

  • मेहमानों का आना जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का दिल्ली आगमन; पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 का 9-10 सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए वैश्विक नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि अफ्रीकन यूनियन को भी जी-20 समूह में शामिल किया जा सकता है। 

जब इसे लेकर यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जी-20 दो दिन में ही दुनिया की सारी समस्याओं को सुलझा लेगा... लेकिन मुझे लगता है कि इस दिशा में कदम उठाये जा सकते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत कर रहे हैं। उनकी चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल हैं और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse