टीम एबीएन, रांची। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय केवल नौकरी पर आधारित रहने से नहीं होगा। युवाओं में रोजगार को अपनाना होगा।
आज भारत में सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी का हिस्सा 8% है एवं 92% युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है। इस तरह रोजगार के लिए स्वरोजगार, उद्यमिता, सहकारिता अपना कर ही कर ही इस बेरोजगारी की समस्या को दूर की जा सकती है।
विश्व में जहां बच्चे 10 साल के बाद ही किसी न किसी तरह से स्वरोजगार को पढ़ाई के साथ-साथ अपनाते हैं और अपना और परिवार का भी सहयोग करते हैं। साथी ही पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए वह व्यापार और पढ़ाई दोनों में सफल रहते हैं।
भारत के बच्चों को भी इसपर ध्यान देना होगा। केवल सरकार की नौकरी के भरोसे नहीं रहना होगा। सरकार के पास नौकरियां सीमित है। सरला बिरला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एके सिंह ने स्वागत भाषण किया।
जबकि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील जहागारीदार ने नाबार्ड की योजनाओं को विस्तार से बताया। यूनियन बैंक के डीजीएम विजय कुमार राय, पूर्व आईएएस जटाशंकर चौधरी ने कृषि आधारित उद्योग और स्वरोजगार के लिए सहकारिता का उपयोग करने की बात कही।
अन्य वक्ताओं ने भी वहां पर उपस्थित छात्रों को संबोधित किया एवं स्वदेशी जागरण मंच के अजय कुमार, अमरेंद्र सिंह, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, क्षेत्र समन्वयक बिंदेश्वरी साहू, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse