एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदलकर जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम् की तस्वीर लगा दी।
तस्वीर में एक चमकदार रोशनी वाला भरत मंडपम दिखायी दे रहा है, जिसमें नटराज की मूर्ति स्थापित है। मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है और तिरंगे की जगह नमस्ते करते हुए अपनी तस्वीर लगाई है।
जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होना है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत विकासशील और विकसित देशों के अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse