एबीएन सेंट्रल डेस्क। मऊ के घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। सपा उम्मीदवार 1,24,295 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 81,623 वोट मिले हैं। 42,627 वोटों से सपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। सुधाकर सिंह की जीत को लेकर निर्वाचन आयोग वोट की जीत के बारे में बताया जायेगा, जिसके चलते नंबरों में बदलाव हो सकते हैं।
घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाढ़े के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं में मिठाई भी बांटी गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस जीत पर घोसी की जनता का आभार प्रकट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है।
उन्होंने घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊजार्वान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने वीडियो साझा करके किया है। साथ ही यह लिखा है कि घोसी की जनता ने भाजपा को पचास हजारी पछाड़ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।
घोषी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है। ये सकारात्मक राजनीति की जीत है और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि आईएनडीआईए गठबंधन के उम्मीदवार को जिताया है और अब यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा। ये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है। ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं। ये गिरगिटी प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग को पहचान गयी है।
सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया है। इसमें अपने साथ अखिलेश की फोटो को साझा करते हुए सपा जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद। इसके बाद ही अखिलेश ने रिट्वीट करते हुए कहा कि चाचा जी जिंदाबाद। एक मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री, 14 मंत्री संत्री विधायक, शासन प्रशासन पूरी भाजपाई फौज फिर भी घोसी की जनता ने नकार दिया नफरत की विचारधारा को।
इसी तरह सपा की जीत पर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा है कि पहले भी सपा जीती थी और अब भी सपा जीती है। भाजपा उम्मीदवार ने घोसी की जनता का अपमान किया है। यहां की जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले से ही बोल रहे थे, इस चुनाव में सपा की बड़ी जीत होगी। सपा लगातार बढ़त बनाये हुए है। जिस तरह से लोगों ने दल बदल कर घोसी की जनता का अपमान किया है, ये उसी का बदला है।
घोसी उपचुनाव में सपा की जीत पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने इटावा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीत गई। 2024 में भी ऐसे परिणाम आएंगे। ये उपचुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इशारा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा आज जनता बनाम भाजपा का चुनाव था। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भी सपा जीतेगी।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि घोसी में सपा ने 43 हजार वोटों से भाजपा को हराया। आईएनडीआईए ने एनडीए को हराया है। 2024 के पहले ये परिणाम परिवर्तन का संकेत है। अखिलेश यादव को बधाई। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर अखिलेश यादव को और उम्मीदवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की जीत है। यह परिणाम दशार्ता है कि आगामी 2024 में बड़े नेताओं की हार होगी।
सपा की जीत पर उनकी गठबंधन पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रलोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर सपा को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि बड़ी जीत दर्ज करा कर आईएनडीआईए का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं को धन्यवाद। घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने कहा कि घोषी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विपक्ष वाले जब हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि ईवीएम सही है। उन्होंने कहा कि जो कमी रह गयी है, उसकी समीक्षा करेंगे और 2024 का लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ, मिर्ज़ापुर, जालौन और बरेली में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों को शानदार जीत हासिल। लखनऊ के मोहनलालगंज वार्ड 18 में डीडीसी मतगणना खत्म हो गया है। रेशमा रावत ने भाजपा की संगीता रावत को हराया। सपा प्रत्याशी रेशमा रावत 2229 वोटों से जीतीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse