टीम एबीएन डेस्क। सीसीएल के सौजन्य से रांची एयरपोर्ट में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, सांसद संजय सेठ, महुआ माजी, आदित्य साहू, सीआईएल अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी, निदेशकगण, सीवीओ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा सीआईएसएफ के अधिकारीगण उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संघर्ष किया।
वे हम सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है यह प्रतिमा सीसीएल परिवार की तरफ से लोकनायक बिरसा मुंडा को एक श्रद्धांजलि है। सीसीएल परिवार भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन करता है। जोहार झारखंड...!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse