रांची : हुंडरू फॉल के समीप पिकअप-जीप की टक्कर में पांच घायल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिकिदिरी। रांची जिला अंतर्गत सिकिदिरी हुंडरू फॉल के समीप पिकअप वैन व कंमाडर जीप के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में कंमाडर जीप में सवार पांच लोग घायल हो गये। 

बताया गया कि पिकअप वैन सिकिदिरी की ओर से हुंडरू गांव जा रहा था। वहीं कंमाडर जीप मजदूरों को लेकर सिकिदिरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हुंडरू फॉल के समीप कंमाडर जीप ने पिकअप वैन को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए पलट गयी। 

जिसमें जीप में सवार मजदूर वाहन के नीचे दब गये। तत्काल ग्रामीणों ने वाहन को उठाया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार प्रसाद, सोनू सहित अन्य लोगों ने तत्काल रिम्स भेजा। 

घायलों में शीतल कुमारी (15), सुकरी देवी (30), लखीमनी देवी (42), दुही देवी (40), नेपाल बेदिया (40) शामिल हैं। इन घायलों में शीतल कुमारी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर, हादसे के बाद वाहनों के ड्राइवर और ठेकेदार घटनास्थल से फरार हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse