अमेरिका में यूएस ओपन का मजा ले रहे धोनी

 

  • यू एस ओपन : अल्काराज का मैच देखने पहुंचे धोनी, सादगी ने जीता दिल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। धोनी को क्रिकेट के अलावा टेनिस से भी बहुत प्यार है और यूएस ओपन 2023 का मजा लेने के लिए ही वह अमेरिका गये हुए हैं। 

यूएस ओपन 2023 के मेंस क्वार्टर फाइनल मुकाबल में धोनी कैमरे में कैद हुए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। धोनी की जो वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है, उसमें वह कार्लोस अल्काराज के पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। कार्लोज ने इसी साल विम्बल्डन ग्रैंड स्लैम जीता है और उन्हें यूएस ओपन खिताब के भी प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 

धोनी की बात करें तो उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। 

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धोनी फिलहाल बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2023 आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse