जी-20 में भारत-चीन साथ-साथ, जानें कैसे...

 

  • अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल करने के लिए चीन ने दिया समर्थन, सम्मेलन में लिया जायेगा अंतिम निर्णय 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा- भारत 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल करने का समर्थन करता है, क्योंकि कोई भी योजना सभी देशों के प्रतिनिधित्व और मान्यता के बिना सफल नहीं हो सकती है। 

चीन ने किया समर्थन 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एयू को नयी दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल किया जायेगा। इसका समर्थन करने वाला पहला देश चीन है। 

उन्होंने आगे कहा कि चीन अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्यता देने के समर्थन में है। माओ ने कहा कि चीन और एयू एक साथ भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समानता और न्याय की सुरक्षा में महत्वपूर्ण पार्टनर है। पीएम मोदी अफ्रीकी संघ के जी-20 में सदस्यता के मुद्दे पर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं।  

जून में मोदी ने लिखा था खत

जून में पीएम मोदी ने नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्यता देने के लिए जी-20 के सभी नेताओं को खत लिखा था। जुलाई में कर्नाटक के हम्पी में हुई जी-20 शेरपा बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से शिखर सम्मेलन के लिए शामिल किया गया था।

अफ्रीका संघ को शामिल करने के लिए अमेरिका भी राजी

अमेरिका भी एयू को जी-20 में पूर्ण सदस्यता देने के समर्थन में हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन अफ्रीकी संघ का जी-20 में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे आने वाले दिनों में जी-20 पहले से भी अधिक मजबूत होगा।

इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में लिया जायेगा। अफ्रीकी संघ एक प्रभावशाली संगठन है जिसमें 55 देश शामिल है। ये अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आते हैं। जी-20 19 विश्व के सबसे धनी देश और यूरोपियन यूनियन से मिलकर बना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse